Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए पूरा दिन भाग्यशाली रहने वाला होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी उत्कृष्ट समय है। मनुष्य नकारात्मक बातों से जितना दूर रहेगा, ख़ुशी से उतना ही नजदीक रहेगा। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
आज आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। आमदनी में नुकसान होने से मन परेशान हो सकता है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज किसी खास लोगों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आज का समय अपनी ताकत और कमजोरियों को आंकने का है। आज आपमें दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने की तीव्र लालसा है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्ति होंगे। आज का समय शांत रहने और आत्मनिरीक्षण करने का है। आध्यात्मिकता, प्रवचन या योग-ध्यान से लाभ हासिल हो सकता है। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
दिन का ज्यादातर समय आपके लिए आपके लिए व्यस्त रहने वाला होगा। आज आप किसी खास व्यक्ति के आकर्षण में रहेंगे। सफलता, आकर्षण और समृद्धि की प्राप्ति के कारण आप अपने आपको भाग्यशाली समझेंगे। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
दिन का ज्यादा समय आप भागद
दिनभर आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि से आपका मूड अच्छा हो सकता है। अपने नए और पुराने दोस्तों की कंपनी का मज़ा ले। सावधानी से यात्रा करें और प्रियजनों को नजरअंदाज न करें। आपके लिए सौभाग्य से भरा है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
अनिश्चितता और रहस्य ऊर्जा की तरह है जो आपको बिना किसी कारण के डरा सकते है किंतु इनसे घबराने की ज़रूरत नहीं है। आज कोई ऐसी खबर मिलने की संभावना है जो आपको उत्साहित कर देगी। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन आर्थिक रूप से फायदे वाला दिन रहेगा। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। आपको किसी काम को पूरा करने में किसी व्यक्ति पर भरोसा करना होगा तभी वह काम पूरा होगा। अगर आपको खुद पर संदेह हो रहा है तो इसे दूर करने के लिए अपने परिवार के साथ रहें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला साबित होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिससे धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा