फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 21 October: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 21 Oct 2022 06:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
numerology - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Dhanteras 2022: धनतेरस में सोना-चांदी या बर्तन नहीं, लाएं ये चीजें, होगा फायदा
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज आप कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले पाएंगे। अपने नजदीकी लोगों से मधुर सम्बन्ध रखेंगे। कला, विज्ञान तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
व्यापारिक कार्य का विस्तार करने के लिये अच्छा दिन है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा
 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में संबंधों को मजबूत करने में समय लगाएंगे। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
कहीं से आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी व सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में प्रेमभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का चेकअप समय-समय पर करवाते रहें। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे। यात्रा करते समय वाहन सावधानीपूर्वक ड्राईव करें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
व्यापार व कारोबार में विस्तार की आप योजना आप बना सकते हैं। धन संबंधी एवं लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित मामलों में बाधा आ सकती है। आप यात्रा कर सकते लेकिन यात्रा ज्यादा फलदायी नहीं होगी। कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- मेजन्टा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दूसरों से सम्पर्क कायम रखने के लिये नेटवर्किंग का सहारा लें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के प्रेम-संबंधो में मिठास आएगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें