फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 और 6 के जातक कोई नई योजना बना सकते हैं, पढ़ें अपना दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 21 Jan 2025 07:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
21 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 21 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके विचारों का समर्थन करेंगे। नई योजनाओं में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
उपलब्धियों और सफलताओं का जश्न मनाएंगे। आपके एफर्ट्स को सराहा जाएगा। जो काम कर रहे थे, अपने परिणाम के साथ सामने आएगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
यह समय अपनी सफलता का आनंद लेने का है। भविष्य की योजनाओं को मजबूत करेंगे। आपके विचार और रणनीतियां दूसरों को प्रेरित करेंगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
यह दिन आपको अपनी काबिलियत का एहसास कराएगा। सम्मान और तारीफ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
खास काम को योजना बनाकर करने से सफलता मिलेगी। घर में दोस्त या मेहमान आ सकते हैं। अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता से कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
कारोबार में कुछ नया करने की प्लानिंग चल रही है, तो पहले उससे संबंधित पूरी रूपरेखा बना लें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
 नौकरी मे अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत काम के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि राजनीतिक और सामाजिक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
 परिवार से जुड़ी समस्या का भी समाधान मिल जाएगा। पढ़ाई व करियर से संबंधित गतिविधियों को गंभीरता से लेंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
किसी बात की चिंता हो सकती है। गलती को लेकर मन में अपराधबोध हो सकता है। यह समय आत्ममंथन का है, लेकिन अतीत पर ज्यादा ध्यान देने से बचें। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें