फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और जीवन में मिलेंगी खुशियां, पढ़ें अंक ज्योतिष

Fri, 21 Feb 2025 06:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
21 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज मूलांक 1 के जातकों के लिए दिन सुखमय और तरक्की से भरा रहने वाला है। इच्छाएं पूरी होंगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लेकिन आज के दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत में कुछ गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर

 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज मूलांक 2 के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको काफी दिनों पहले किसी को दिया हुआ उधार का पैसा वापस मिल सकता है। बेवजह की चिंताएं समाप्त होंगी। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की और बेहतरीन अवसरों को प्राप्ति होगी। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- सफेद

 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज मूलांक 3 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। धर्म कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले ज्यादा परिवर्तन आएगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज मूलांक 4 वालों के लिए पूरे दिन भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दिनभर बड़े लोगों संग उठना-बैठना हो सकता है। जीवन में खुशियों की बौछार होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पुराने वाद-विवाद फिर से पनप सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने से मन व्यथित रह सकता है और धन अधिक खर्च हो सकता है। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज मूलांक 6 वालों के लिए दिन मिलाजुला साबित होने वाला है। धन हानि होने की संभावना है। किसी से बेवजह बहसबाजी हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों संग कहीं घूमने जाने के प्लान बन सकता है। लोगों संग मेल-मिलाप बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज मूलांक 7 वालों के लिए कुछ चिंता का कारण बन सकता है। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं जिसमें आपको जरा संभलकर चलना होगा। कुछ फैसले आपके पक्ष में जबकि कुछ फैसले आपके विरोध में रह सकते हैं। दिन का ज्यादातर समय भागदौड़ से भरा रह सकता है। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज मूलांक 8 वालों के लिए के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्दि का होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मी के साथ कुछ मतभेद पैदा हो सकता है। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हे अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। प्रेम के मामले में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज मूलांक 9 वालों को अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। नहीं तो बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। लोगों की बातों को ध्यान से सुनकर ही दूसरे से कोई बात आपको बोलनी होगी। कुछ नया काम धंधा मिल सकता है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें