फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 21 April 2023: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 21 Apr 2023 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
21 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
यह समय एक नयी शुरुआत के लिए बेहद शुभ है, एक नयी परियोजना को आरम्भ करने का भी विचार आपके दिमाग में है। अपना दर्जा बढ़ाने के लिए आप स्वयं का आकलन भी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
एक नए लुक को ट्राई करें जिससे आप फ्रेश और सशक्त महसूस करेंगे। नए प्रयासों के लिए आजकल के दिन सर्वश्रेष्ठ है। यह दौर बहुत ही समृद्ध और फायदेमंद है क्योंकि इसमें आप नए आयाम खोजेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
बदलाव आपके निकट है, इसके लिए तैयार रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह के लिए उससे मिलें। अपने सपनों और निरीक्षण के लिए आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि को खोजें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज वह दिन है जब आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहते है। दिल दिमाग पर हावी हो सकता है जिससे सही दिशा प्राप्त होगी। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही या फिजूल खर्ची से बचें। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ कोई चर्चा करने वाले हैं। आप अपने दोस्तों के साथ सामाजिक कल्याण की योजना भी बना सकते है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
दिल के मामले अभी पेचीदा साबित हो सकते हैं। कोई रिश्ता खत्म हो सकता है। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मज़ा लें। यह एक पल है जब आपके नेतृत्व कौशल सच में चमकेंगे। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आप अपने समाज में एक सम्मानजनक स्थिति का आनंद लेंगे। अपने लक्ष्य को परिभाषित करना आपके लाभ के लिए काम करेगा। अपने परिवार और दोस्तों से अपने विचारों को ज़रूर बांटें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा। 
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें