फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 21 अप्रैल 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 21 Apr 2021 07:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
विद्यार्थियों की पढ़ाई का अधिक नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा बीतेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - सफेद



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आज सतर्क रहें, शेयर सट्टा, लॉटरी द्वारा हानि हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। भाई-बहन से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग - हल्का पीला

4 of 10
number
अंक - 3
आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बच्चों के भविष्य के लिए आप बीमा पॉलिसी को लेकर विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। 
शुभ अंक -10
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सुस्ती आपके कई कार्यों में बाधा डाल सकती है। धैर्य रखें। क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक  - 5
आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। अपने स्वभाव और रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन प्यार और उल्लास भरा रहेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
काम काज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो पेपर ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - काला

8 of 10
number
अंक - 7
आज लाभ का दिन है। जीवन साथी से दूरियां हो सकती हैं। आंख में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
number
अंक - 8
कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। पुत्र का साथ मिलेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं निजी जीवन में नए प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें