Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना है। नहीं तो नुकसान होने सी संभावना है। लोगों की सलाह को मानें क्योंकि यह सलाह आपकी मदद कर सकती है। अपने व्यक्तित्व, उत्साह और दृढ़ संकल्प से सबका दिल जीत लेंगे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज कुछ खास लोग आपके जीवन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले हैं।कुछ लोग आपके सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत इस दिन की ज़रूरत है। धन लाभ की अच्छी संभावना है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
कुछ बड़ी योजनाएं शुरू होने वाली हैं और आपके लिए कुछ अलग और बड़ा होने वाला है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन में उनके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और घर परिवार में खुशियां फैलेगी। आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है। अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें और ज़रूरत पड़ने पर चौकन्रे रहें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
सार्थक चीजों पर समय बिताएं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप पाएंगे कि एक उत्तम जीवन, प्रेम से प्रेरणा और ज्ञान से सही राह प्राप्त करता है। लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा। लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आप अपने बच्चों और परिवार से प्रेम, सुख व सुरक्षा की अपेक्षा करेंगे। शांत रहें और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अच्छे से सोचें। घरेलु जीवन में थोड़ी परेशानी होने का योग है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
कोई मुद्दा आपको परेशान करेगा जैसे कोई सेहत से जुड़ा या कोई बात, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। डॉक्टरों और बुजुर्गों से सलाह लें। अभी आप अकेला महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
जीवन के मामलों पर ध्यान दें, चाहे वो रिश्तों का संकट हो या नवीनीकरण या आवश्यक मरम्मत से संबंधित। अपनी वर्तमान योजनाओं में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 9
गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें। आज आप बहुत कुछ हासिल करेंगे। अभी कोई खरीदारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद