फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 July Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 19 Jul 2023 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
19 July Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप इस समय खुद को कानूनी चिंताओं में उलझा हुआ पाएंगे, जिसमे एक कार दुर्घटना शामिल हो सकती है। काम इस समय आपसे अधिक मांग कर रहा है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
परिवार के साथ घर पर मन की शांति पाएं। उधार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपके प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
जिन्हें आप प्यार करते है वो ही आपकी प्रेरणा और सच्ची राय का स्रोत हैं। इशारों पर नाचने वाले लोग आपकी कोई मदद नहीं कर सकते। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालें और परिवार के साथ व्यतीत करें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
मज़ेदार और हलके क्षणों के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं। इससे आपकी रचनात्मकता ताज़ा हो जायेगी। आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाये रखें और जुए व जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें। आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। ज्यादा बात न करें, केवल अपने काम में ही ध्यान दें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति देगा। घरेलू चिंताओं को दूर करें। मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपके ध्यान और धन की आवश्यकता हो सकती है। जो लोग आपकी देखभाल करते हैं, उनकी देखभाल के लिए भी समय निकालें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
घर वास्तव में वो है जहां अभी आपका दिल है। आज का दिन आमदनी से जुड़ा रहेगा। अपने उधार व आमदनी का अंदाज़ा लगाना और सही आर्थिक फैसला लेना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
यात्रा जैसे कुछ नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। पत्र, ईमेल द्वारा प्रभावी ढंग से संवाद करने या वार्तालाप करते समय सावधान रहें। छोटे भाई के बारे में कोई चिंता आपको तनाव दे सकती है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
नए प्रयासों के लिए आजकल के दिन सर्वश्रेष्ठ है। यह दौर बहुत ही समृद्ध और फायदेमंद है क्योंकि इसमें आप नए आयाम खोजेंगे। ध्यान रखें कि आपकी ऊर्जा सही दिशा में जाए ।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें