फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 20 Aug 2025 06:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्य में चल रहा तनाव कम होगा। नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत आज करेंगे। इस दौरान छात्रों को भी किसी नए प्रोजेक्ट्स में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

3 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज सेहत में कुछ परेशानियां तनाव का कारण बनेगी। आपके मुंह में छाले और अपच की समस्या होने से स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। लेकिन किसी काम में  मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 

4 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3
छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का समय है। निवेश में आपको अच्छा खासा आज लाभ होगा। लेकिन आप अनावश्यक खर्च करने से बचें। विरोधियों से व्यर्थ की बातों में फंसने से बचें, वरना आपका समय बर्बाद हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 4
किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से व्यापार का जो रुका हुआ काम है, वह आज पूरा होगा। परिवार या रिश्तेदारों से कोई सुखद खबर मिल सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5 
जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।  साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी आप एकमत रहेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। करियर को लेकर जो भी फैसला आपने लिया था, तो आप उससे फायदा होने की संभावना है। हालांकि छात्र वर्ग के लोग दोपहर में सावधानी रखें। किसी कोर्स को लेकर अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7 
आज दिन लाभकारी रहेगा। खास बात यह है कि सेहत के मामले में आप ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण कठिन हो सकता है। आप अपने मन की सभी वस्तुएं आज खरीदेंगे।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
पारिवारिक सहयोग से मनोबल बना रहेगा। परिवार का साथ व सहयोग बना रहेगा। यात्राओं का योग भी बन रहा है। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं। आपको कुछ अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
विज्ञापन

10 of 10
20 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज का दिन आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण दोस्तों से खटपट होगी। आपकी माताजी से झड़प हो सकती है, जिससे रिश्ते में कड़वाहट बढे़गी। 
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें