फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 7 वालों का जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 02 Sep 2025 06:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
02 September Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

2 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शांत और सामान्य रहने वाला है। सेहत का खास ख्याल रखें अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। इस मूलांक वालों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा।
लकी रंग- नीला
लकी नंबर- 18
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए पुराने अटके कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस को लेकर भी कोई नई प्लानिंग आप करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं। घर और प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखने में कामयाब होंगे।
लकी रंग-काला
लकी नंबर-6

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। वाहन की खरीदारी करने के लिए आज जा सकते हैं। मन में कुछ द्वंद बना रह सकता है। बढ़ी हुई आय या कोई अप्रत्याशित लाभ संभव है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा। कला से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन है। दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आज आप बिजनेस में किसी भी प्रकार के आर्थिक निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। 
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों को सुलझाने वाला रहेगा। लेकिन निवेश के क्षेत्र में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 45
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
नए कॉलेज में दाखिला मिलने से मन आज प्रसन्न रहने वाला है। आपको प्रयासों के लिए किसी सम्मान से भी आपको नवाजा जा सकता है। इस दौरान आपका मन कुछ नया शुरू करने का भी करेगा। हालाकिं, सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
मूलांक 7 के लोग ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। आपके घर और बाहर दोनो रिश्तों का संतुलन आप अच्छे से बनाने में कामयाब रहेंगे। अनावश्यक बहस और व्यर्थ की बातों में फंसने से बचें। इस दौरान निवेश संबंधों में पुराने झगड़े भी आपके आज सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
अगर आप किसी नए व्यापार या नौकरी के लिए यात्रा करना चाह रहे थे, तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा। दिन समाप्त होने से पहले संतान आपसे किसी नए वाहन की खरीददारी के लिए बातचीत कर सकती हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव से भरा रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। परिवार में पुरानी कलह मन परेशान कर सकती हैं। इस समय आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें