फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 2 वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 01 Sep 2025 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
01 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

 01 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और काम में कुछ नया करने का मन बनेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार में फायदे के मौके भी सामने आ सकते हैं। किसी खास बात से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। गुस्से पर काबू रखें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। लव लाइफ में बहस से बचें और बातों को शांतिपूर्वक सुलझाएं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
समस्याओं से राहत मिलने का समय है। अगर लंबे समय से कोई परेशानी थी, तो अब उससे निजात मिल सकती है। काम में सफलता मिलेगी और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परिवार और आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन संतुलित रहेगा। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनने से लाभ हो सकता है। छोटे सफर का योग है और काम में तरक्की के मौके मिलेंगे। मां का आशीर्वाद भी मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप पुराने दोस्त या किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं जिससे दिन अच्छा बीतेगा। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। प्यार भरे रिश्तों में और मजबूती आएगी और दिन खुशियों से भरा रहेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
किस्मत आज आपके साथ है। रुके हुए काम बनने लगेंगे और विरोधी भी पीछे हट जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कामकाज में मन लगेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज कुछ पुराने दोस्त या रिश्तेदारों से मिल सकते हैं जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पुराने रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। काम में तरक्की मिलेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कोई अधूरा काम भी पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में भी लाभ के संकेत हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें