अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा हो सकता है। थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा। निजी रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी वरिष्ठ से मदद मिल सकती है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
थोड़ी भावुकता या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। करियर में कोई बदलाव की संभावना है। प्रेम संबंधों में बेहतर संवाद की जरूरत है। मन को शांत रखने का प्रयास करें। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आपके विचारों में स्पष्टता होगी और रचनात्मकता नजर आएगी। आज आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पढ़ाई या नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
कामकाज में तेजी आ सकती है। आज छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेंगी। किसी पुराने काम से फायदा मिल सकता है। रिश्तों में थोड़ा संतुलन जरूरी है। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
तेजी से निर्णय लेने की क्षमता आपको फायदा दिला सकती है। आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता है, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज दिल की बात कहने का अच्छा समय है। प्रेम और परिवार दोनों में सामंजस्य रहेगा। जो लोग कला, फैशन या डिजाइनिंग से जुड़े हैं, उन्हें नई दिशा मिल सकती है। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
ध्यान और एकांत की जरूरत महसूस हो सकती है। मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। काम में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपकी मेहनत रंग लाएगी। थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। जो लोग सरकारी या प्रशासनिक सेवाओं में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज का दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा। जोश में आकर कोई गलत फैसला न लें। लव लाइफ में रोमांच और ताजगी महसूस हो सकती है। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।