फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 2 के लोग कार्यों में बरतें सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 19 Mar 2025 06:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में हर अंक का एक विशेष प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के जीवन, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों को प्रभावित करता है। 19 मार्च 2025 को ग्रहों की स्थिति और अंकों की ऊर्जा किस तरह आपकी जिंदगी को प्रभावित करेगी, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
19 March Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
19 March Ank Jyotish - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज किसी नए काम को करने से बचना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर परिवार में तनाव का माहौल बना रहेगा। भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण न होने पर कलह हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 

 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप निवेश को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। अपनी नीतियों में सुधार करें और तकनीकी व योजनाओं के बारे में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको व्यापार में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी आज कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 40
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज काम को लेकर लगातार यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं का हिस्सा बनेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम मनचाहे तरीके से पूरे होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए समय बितेगा। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। संतान के कार्यों को लेकर दिनभर भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का साथ बना रहेगा। निवेश करने के लिए समय शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 50
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज सरकारी कामों में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। घर खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आप निवेश में सावधानी बरतें। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार में लंबे समय से अटकी डील भी आज फाइनल होगी। नौकरी में बदलाव की योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज व्यापार में खूब लाभ प्राप्त करता है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आज बच्चों के क्रियाकलाप आपके लिए मुख्य रहेंगे जैसे उनकी पढ़ाई, करियर आदि। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें