फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 5 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 18 Mar 2025 06:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में हर अंक का एक विशेष प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के जीवन, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों को प्रभावित करता है। 18 मार्च 2025 को ग्रहों की स्थिति और अंकों की ऊर्जा किस तरह आपकी जिंदगी को प्रभावित करेगी, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : adobe
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कार्यक्षेत्र में जमकर तारीफ की जा सकती हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति से दोस्ती होने की संभावना है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपकी आमदनी को बढ़ा सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझनें बढ़ सकती है। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से पहले आपको थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। आपको आध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। संपत्ति को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कोर्ट के मामले परेशान कर सकते हैं। किसी पुराने काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। छात्रों के लिए समय लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। करियर में अच्छा मुकाम और कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। नए-नए स्त्रोत धन प्राप्ति के लिए मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। करियर में लाभ होगा। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज किसी पुराने काम के पूरे होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई तकनीकों के प्रयोग में सफलता हासिल करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
काम को लेकर तनाव बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे।  विदेश की यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- भूरा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें