फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 19 जून 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 19 Jun 2021 07:33 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान रखें। उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं तो प्यार की खूबसूरती आप महसूस करेंगें।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – लाल


विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
नौकरी कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग भरपूर रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में लंबे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - गुलाबी

4 of 10
अंक - 3
ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। विवाह के योग बन रहे हैं। शादी प्लान कर सकते हैं। बच्चों को रिजल्ट अच्छा आ सकता है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
अपनी सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति और कोर्ट कचहरी के मामले भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। आज आप घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
कार्य में ज्यादा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। आज कुछ ऐसे कदम उठाएंगे। जो सही साबित होंगें और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य क्षगड़ा हो सकता है, जो कि संबंधों में दरार ला सकता हैं।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की सलाह जरूर लें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन बेहतर है। दोस्तों एवं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – पीला

8 of 10
अंक - 7
आज निजी जीवन में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिमाग पर हाबी रहेगा। यात्रा भागदौड़ और तनावपूर्ण रहेगी। आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगें।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – क्रीम

9 of 10
अंक – 8
धन खर्च होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर अपनी पिक्चर अपडेट करेंगे। दिन में आलस्य महसूस करेंगें। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करें।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सोशल विजिट हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का खराब स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें