Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे। आपको जो मिल रहा है आप सच में इसके लायक हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आप इस समय खुद को कानूनी चिंताओं में उलझा हुआ पाएंगे, जिसमे एक कार दुर्घटना शामिल हो सकती है। काम इस समय आपसे अधिक मांग कर रहा है। परिवार के साथ घर पर मन की शांति पाएं। शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं। उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और इस समय आपके पास दोनों ही हैं, बस एक नयी शुरुआत करें। शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
मज़ेदार और हलके क्षणों के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं। इससे आपकी रचनात्मकता ताज़ा हो जायेगी। आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाये रखें और जुए व जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें। शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
अपने विचारों को संगठिक करने का सही समय आ गया है। निर्णय लेने में अपनी स्वाभाविक बुद्धि का पालन करें। आज अनुचित जोखिम न लें क्योंकि इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति देगा। घरेलू चिंताओं को दूर करें। मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपके ध्यान और धन की आवश्यकता हो सकती है। जो लोग आपकी देखभाल करते हैं, उनकी देखभाल के लिए भी समय निकालें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन खुद को स्वतंत्र करने और रुकावटों से बाहर निकलने का है। लोगों के साथ मिलना आज का मंत्र है और उनके साथ मिलकर काम करना सफलता की कुंजी है। तो अवसरों को दोनों हाथों से बटोरें। शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
यात्रा जैसे कुछ नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। पत्र, ईमेल द्वारा प्रभावी ढंग से संवाद करने या वार्तालाप करते समय सावधान रहें। छोटे भाई के बारे में कोई चिंता आपको तनाव दे सकती है। शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा