Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शानदार और मुनाफा दिलाने वाला साबित होगा। प्रसिद्धि और पहचान मिलेगी जिनका आप और आपके प्रियजन इतने दिनों से इंतज़ार कर रहे थे। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। धन हानि होने की संभावन है। आपके के जान पहचान का कोई व्यक्ति किसी मुसीबत या बीमारी का सामना कर सकता है। अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालने का प्रयास करें। शुभ अंक-11
शुभ रंग- गोल्डन
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। धन लाभ के अच्छे संकेत प्राप्त हो रहे हैं। आज आपके अनुशासित प्रयासों के लिए शानदार पुरस्कार मिलने वाला है। जो भी आपको प्राप्त होगा, आप उसके हकदार हैं। आपका इनाम प्रसिद्धि, सर्वजनिक पहचान या प्रियजनों से मिलने वाली प्रशंसा कुछ भी हो सकता है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
योजनाएं सफल होंगी जिस कारण से आपका मन सभी तरह के कार्यों में लगेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
परिवार में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। पैतृक संपंति के बंटवारे में आपको अच्छा हिस्सा प्राप्त हो सकता है। आज आपके सपने सच हो सकते है। घर पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
अपने आकर्षण के साथ आप सबका दिल जीत लेंगे। आज आपकी जैकपॉट जीतने की पूरी संभावना है। अतीत की व्यस्त गतिविधियों के बाद आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। यह शांति भरे क्षण आपके लिए फायदेमंद है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मजेन्टा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अचानक आया बदलाव आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। आप अभी बातचीत नहीं करना चाहते बल्कि अकेला रहना चाहते हैं। ध्यान करने के लिए समय निकालें और अपने सपनों को लिखें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का हरा
अंक 9
पदोन्नति और तनख्वाह में वृद्धि का आनंद लें। अपने क्षितिज का विस्तार और नए लोगों के साथ बातचीत आपके सफल होने का एक मौका है। लोगों से सामाजिक और भावनात्मक रूप से बात करें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला