फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 18 Sep 2024 06:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
18 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा जो आपकी शक्ति और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। अपनी मानसिक शक्तियों को नजरअंदाज न करें आप किसी भी मुश्किल को आसानी से हल कर सकते हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपको अपनी निर्धारित सीमाओं का ज्ञान है और आप यह भी जानते हैं कि उनका विस्तार किया जा सकता है। आपके भ्रमित होने की संभावना है इसलिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।  अगर हो सके तो अपने रोजाना के कामों से छुट्टी लें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
व्यापार में समय को धन के बराबर आँका गया है इसलिए समय का सदुपयोग करना बेहद ज़रूरी है अन्यथा धन का भी नुकसान होगा। सामान की खरीद या बिक्री के लिए अपने पार्टनर्स और करीबी साथी की सलाह अवश्य लें। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
पति/पत्नी या बुजुर्ग आप से अधिक समय और ध्यान चाहते हैं। अपने प्रियजनों के प्रति अपनी भावनाओं और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। आप इस समय खुद को कानूनी चिंताओं में उलझा हुआ पाएंगे, जिसमे एक कार दुर्घटना शामिल हो सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
परिवार के साथ घर पर मन की शांति पाएं। उधार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपके प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने काम को ले कर पूरी तरह से आश्वस्त हैं किंतु प्रशंसा की कमी से निराशा होगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
किस्मत आज आपको नए अवसर देने वाली है जिससे आपको अपनी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जो लोग स्टॉक्स या राजनीति से जुड़े हुए हैं उन लोगों के लिए आज का दिन खासतौर पर शुभ है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आप इस बोरिंग जीवन से आज़ादी चाहते हैं और इसके लिए आपको एक सक्रिय मन की ज़रूरत है। आज का समय लाभ को गिनने और अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए उपयुक्त है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आशा से भरपूर है जो आपके लिए उत्पादकता, सफलता और समय की स्वतंत्रता ले कर आया है। रचनात्मक व्यवसाय वाले लोग आज के दिन का खास आनंद उठाएंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें