Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आप आने वाले समय की योजना बनाएंगे और योजना बनाने में कुछ समय बिताएंगे ताकि आप अपने आने वाले कल को सुधार सके। असफल होना जीवन का एक हिस्सा है, असफल होकर ही शिक्षा मिलती है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ मतभेद पैदा हो सकता है। जिसके कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें। उन्हें अभी आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। शुभ अंक- 28
शुभ रंग -सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
कड़ी मेहनत जारी रखें और करियर में नए मौके आपको खुद मिलेंगे। किसी दुर्घटना या चोट से बचने के लिए यात्रा के समय सावधानी बरतें। भाई बहन या उधार आपके लिए चिंता का कारण हो सकता है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आगे बढ़ते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो। आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है। कार्य को पूरा करने के लिए अपने अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों की मदद लें। शुभ अंक- 32
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
संगीत, फैशन या कला के लिए अपने जुनून को बताने के लिए यह अच्छा समय है। मनोरंजक गतिविधियों का मज़ा लें क्योंकि इस समय प्यार हवाओं में है। नए रचनात्मक विचार अभी आपके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आजवित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। अपने कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचारों को प्रोत्साहित करें। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
अपनी योजनाओं के अच्छे और बुरे, दोनों ही पक्षों के बारे में सोंचे क्योंकि इनके असफल होने की संभावना है। आज रोजाना की चिंताओं को छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हल्का हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने कामों के प्रति ज़िम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे। धन खर्च करते समय सजग और समझदार बनें। आगे बढ़ने और विवेक से काम करने और संपर्क के लिए यह समय उचित है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज आपके किसी के साथ नए व्यापारिक संबंध भी बनेंगे। आप अभी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं और आपका आत्मविश्वास भी दिख है। हर कोई आपके साथ रहना चाहता हैं। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- गुलाबी