फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 18 जून 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 18 Jun 2021 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव इतना रहेगा कि आपको परिवार के लिए भी समय नहीं मिलेगा। रिश्तों में मधुरता नहीं रहेगी। पिता से आपकी अच्छी बनेगी। पत्नी का सहयोग हमेशा रहेगा। 
शुभ अंक- 12  
शुभ रंग- सुनहरा


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई धोखा दे सकता है, सावधान रहकर काम करें। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। परिवार के साथ कई धूमने का प्लान बना सकते हैं। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
number
अंक - 3
आपके लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। कहीं से आपको धन लाभ होने के संकेत है। लेकिन वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
सामाजिक मेलजोल बढ़ेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्रा करेंगे, लेकिन खर्च अधिक होंगे। जीवनसाथी से तनाव खत्म हो सकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
व्यापारियों से व्यापार में कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। आज की यात्रा लाभदायक साबित होगी। भाई-बहन के प्रेम-संबंधो में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आप अपने गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। व्यापार में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, जिससे साहसी व्यक्ति के रूप में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
number
अंक - 7
आपके खर्चों में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्यों की गति मजबूत करेंगे। किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य न करें। आपकी योग्यता उभरकर सामने आएगी।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हरा

9 of 10
number - फोटो : number
अंक - 8
आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। व्यवसाय या करियर में आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आप आपको अपने खर्चे पर अंकुश लगाना चाहिए। भविष्य में आपको धन की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझने बढ़ सकती है।  
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें