फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 2 वालों की आज मन की इच्छा होगी पूरी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 17 Sep 2025 07:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
17 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

17 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
काम को लेकर तनाव बना रहेगा लेकिन सफलता संभव है। व्यापार की कुछ योजनाओं में देरी संभव है परंतु धैर्य बनाए रखें। प्रेम जीवन में आपका रौब बना रहेगा। मौसमी प्रभाव सेहत पर पड़ने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- स्लेटी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आपके लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी मन की इच्छा के पूरा होने से पूरा दिन प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से वह सफलता के और निकट स्वयं को महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपको व्यापार में निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो सभी काम फिर से करने पड़ सकते हैं। कोई पुराना लक्ष्य आज दोबारा सामने आ सकता है। संतान के मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी उनसे खटपट हो सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
मूलांक 4 वालों की नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी और आपको कार्य के प्रति किए गए संघर्ष का भी फल मिलेगी। कोर्ट का मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आत्मविश्वास बनाए रखें और काम के प्रति इमानदार रहें। इस समय आपको अपने प्रेम जीवन में विनम्रता से पेश आना होगा। छात्रों और शिक्षकों के लिए दिन सकारात्मक है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज करियर या प्रेम जीवन को लेकर किसी दोस्त से बात करेंगे। आप लेकिन किसी यात्रा पर जाने से अभी बचें, क्योंकि धन खर्च अधिक हो सकता है। हालांकि, आज का दिन थोड़ा एकांत और सोच-विचार से काम करने का भी संकेत दे रहा है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ होगा और आप कोई वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज का दिन रिश्तों के लिहाज से बहुत खास हो सकता है। भावनात्मक दूरी कम करने की जरूरत है। साथी से आपके पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। संतान की ओर भी शुभ समाचार मिलेगा।
 शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपके लिए दिन खास रहेगा। पुराना निवेश आपके लिए बड़ी धन राशि आज लेकर आ सकता है। इस समय प्रेम जीवन में मिठास भी बनी रहेगी। करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

 

Personality Prediction: पैर का आकार बताता है जीवन से जुड़ी खास बातें, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें