फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 16 Sep 2025 07:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

16 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। पार्टनर से हल्की बहस हो सकती है, लेकिन आप संभाल लेंगे। व्यापार को नई दिशा मिलेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2
दिन सामान्य रहेगा। परिवार वालों के लिए नया वाहन लेकर आ सकते हैं। लेकिन छात्रों को सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। निर्णय लेने में तेजी रहेगी।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3 
मूलांक 3 के लोग कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान स्वयं निकालने में कामयाब रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करना आत्मिक खुशी देगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-लाल
विज्ञापन

5 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 4 
आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार को नई दिशा मिलेगी। व्यापार में लेकिन सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। लेकिन ध्यान रखें जीवन के किसी भी क्षेत्र में कोई फैसला खूब सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार वालों के लिए पार्टी का आयोजन आप करेंगे। कार्यस्थल पर मनचाहे परिणाम पाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश में परंतु परिणाम हासिल आज अच्छे होंगे। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6
व्यापार में आलस्य हावी रहेगा। इसलिए कुछ काम अटके रहेंगे। पारिवारिक कलह हो सकता है। आज स्वयं पर काम करने और खुद को बेहतर बनाने का दिन है। जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग - स्लेटी

8 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7
मौसमी प्रभाव से सेहत पर हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। अपने लिए कुछ नई चीजों को खरीदेंगे, इसलिए आपका धन खर्च बढ़ेगा, जिस कारण बचत कम होगी। दांपत्य जीवन भी सुखी बना रहेगा।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - ग्रे

9 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 8
जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बनेगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। 
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक - 3
विज्ञापन

10 of 10
16 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9
प्रेम जीवन में आप बेकार अपना समय तर्क-वितर्क में न गंवाएं बल्कि साथी की बात को समझें। मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सुनहरा

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें