17 June Numerology Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन
2 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको व्यापार में खूब लाभ प्राप्त होगा। लेकिन किसी नए काम को करने से बचना होगा। इस समय पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। सिंगल लोगों के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर अगर तनाव था, तो वह भी दूर होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सम्मान भरा रहेगा। बिजनेस में लाभ होने पर प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। कुल मिलाकर आज का पूरा दिन रचनात्मकता और सकारात्मकता से भरा रहेगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 4
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को नया अपडेट मिल सकता है। वहीं रोजगार की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान बिजनेस कर रहे लोगों को किसी कार्य विशेष के लिए धन की कमी से जूझना पड़ सकता है। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
6 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 5
घर में नए सदस्य के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आप आज वाहन या कोई जमीन खरीद सकते हैं। लेकिन सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
7 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 6
मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापारी नए साझेदारी और प्रोजेक्ट से लाभ कमा सकेंगे। आपके कर्जों में कमी आएगी। आप अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में काफी मेहनत करेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 7
आज अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर बिता सकते हैं। नई नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 8
नौकरी में वेतन वृद्धि और व्यापार में नए प्रोजेक्ट्स के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें, अनावश्यक खर्चे बचाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी