फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 17 Jul 2024 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
17 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपका परिवार और ऑफिस दोनों आपसे आपके समय की मांग करेंगे। आपकी संवेदनशीलता आपको पुराने दिनों की याद करा सकती है। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
केयर टेकर या मां की तरफ की कोई स्त्री आपके करियर की ग्रोथ में आपकी मदद कर सकती हैं। जुआ, शेयर या लॉटरी आदि गलत आदतों से बचें। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आज का वक्त शुभ है। दूसरों के लिए कुछ अच्छा करें, बदले में आपके साथ भी अच्छा ही होगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपनी कड़ी मेहनत आज आपको हैरान कर देगी। अपने काम और सेहत दोनों पर ध्यान दें। याद रखें, उत्साह प्रयास की जननी है, और इसके बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आप आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं और नए सफर के लिए तैयार हैं, इसमें यात्रा और फोटोग्राफिक संभावनाएं शामिल हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
इंतजार कर रहे अवसरों का सशक्तीकरण करें। नए रिश्तों के बनने की संभावना हैं किंतु लापरवाह बर्ताव के कारण पछताना पड़ सकता हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपका परिपक्व व्यवहार फायदा दिलाएगा। अपने नए उत्साह और जुनून से आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपके भाई बहन या पडोसी अभी किसी संकट से गुजर रहे हैं। जिसके कारण आपकी यात्रा की योजनाएं जटिल या रद्द हो सकती हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
इस समय का उपयोग शांति और आराम के लिए करें। बदलाव ज़रूरी है किंतु इस संकट में आपका परिवार आपका समर्थन करेगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें