फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 16 Jul 2024 10:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
16 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आप अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर रहे हैं। अभी कार्य और करियर पर ध्यान दें व अपने अधिकारों का अच्छे तरीके से प्रयोग करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
वाहन, घर या घरेलू मामले आपका अतिरिक्त समय लेंगे, इसके लिए तैयार रहें। आज अपने परिवार को समय दें हालाँकि इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
तनाव से बचें और चीज़ों को हलके में लें। लोगों के बारे में न अधिक सोचें क्योंकि आप उन पर निर्भर नहीं है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आप अभी अपनी चिंताओं को शेयर करने और दूसरों कनेक्ट होने की आवश्यकता महसूस करेंगे। यह चिंताएं छोटे भाई या सहकर्मियों से सम्बन्धित हो सकती हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
छोटी यात्रा या भ्रमण के लिए तैयार रहें। संगीत और डांस आकर्षित करेंगे और आपको खुशी और आत्म-मूल्य की भावना दे सकता है। अगर आप पार्टनर खोज रहे हैं तो आपकी तलाश आज खत्म होगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज ख़ुशी और दिलचस्पी चरम सीमा पर है किंतु सोच कर ही खर्च करें। मनुष्य द्वारा की गयी सबसे बड़ी गलती ही भविष्य में अच्छे निर्णय लेने में सहायता करती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
धन सम्बन्धी मामले अभी आपके दिमाग में है और आपकी नजर लक्जरी सामान जैसे आभूषणों आदि पर है। अधिक खर्च न करें। आपके परिवार को किसी संकट जैसे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से निपटने के लिए आपकी ज़रूरत पड़ेगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आने वाले बदलाव की योजनाएं बनाने के लिए यह उचित समय है। आपने जो परिपक्वता प्राप्त की है, उससे आप दूसरों को अधिक देने और स्वयं कम लेने में विश्वास करते है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
पुराने परिचितों से मिलने की संभावना है। किसी सलाहकार और परिवार के साथ जुड़े रहें ताकि ज़रूरत के समय सहायता मिल सके।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें