फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 17 April 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 17 Apr 2023 06:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
17 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज सोचें कि आप कितने अमीर हैं और सब के आभारी रहें। आपका परिवार अमूल्य है, समय कीमती है और स्वास्थ्य धन है। अपने वित्त में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। अपनी चिंताओं के बारे में दूसरों को बताएं। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अपनी चिंताओं को बताने से धन लाभ के नए मौके पैदा होंगे। आज का विषय आंतरिक जागृति है। मन के अंदर की गहरी आत्मनिर्भर प्रक्रियाएं और मानसिक उत्तेजनाएं आपको अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी सच्ची ख़ुशी आपको धोखा दे सकती है। आप अलग और नियंत्रित महसूस कर सकते हैं। यह भावना अस्थायी है क्योंकि कोई नयी शुरुआत आपके रास्ते पर है। इस बीच, आत्मनिर्भर होने के लिए इस समय का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं यहाँ की दुश्मन भी दोस्त बनेंगे। यह रिश्ते कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
क्लब या सामाजिक कार्यक्रमों में दोस्तों की कंपनी में अधिक समय बिताने के बाद अब आपको आराम करने की ज़रूरत है। सेहत के लिए यह समय शानदार है। काम में मिली सफलता से आप आनंद प्राप्त मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके लिए आज का दिन तीन शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है-आकर्षण,प्रतिष्ठा और दृश्यता।आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
नेटवर्किंग के लिए यह समय उचित है। आपका करिश्मा सबको आकर्षित करेगा और आप नए ग्रुप या क्लब के लिए तैयार हैं। काम में मिली सफलता ने आपकी आत्मविश्वास की भावना को प्रेरित किया है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
रोमांटिक रिश्ते को नजरअंदाज न करें, शायद उन्हें आपकी देखभाल या ध्यान की अधिक ज़रूरत हो। नयी शुरुआत के लिए आज का समय अच्छा है हालाँकि कुछ चिंताओं की संभावना है किंतु आप इन्हे अच्छे से संभाल सकते है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके अध्यापक या सलाहकार आपकी मेहनत को नोटिस कर रहे हैं। आपके नेतृत्व के गुणों और प्रतिभाओं को भी पहचान मिल रही है। इस पल की रोशनी का मज़ा लें। उस रिश्ते को समाप्त करें जो काम नहीं कर रहा है।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें