फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 16 April 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 16 Apr 2023 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
16 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
जीवन में बदलाव अभी आपकी किस्मत में है। आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
विवादों को हल करें और उन रिश्तों को समाप्त कर दें जो अब दिल के करीब नहीं हैं। कार्य में योगदान और उपस्थिति के लिए आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। आपके उत्साह के कारण आपके काम और भी बेहतर होंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपने कार्य और कैरियर में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह सर्वोत्तम समय है। मामूली मुद्दों की जगह उन विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जिनका प्रभाव आपके जीवन पर सबसे अधिक है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
यात्रा जैसे कुछ नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। पत्र, ईमेल द्वारा प्रभावी ढंग से संवाद करने या वार्तालाप करते समय सावधान रहें। छोटे भाई के बारे में कोई चिंता आपको तनाव दे सकती है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
पिछले दिनों से आप अधिक काम कर रहे हैं किंतु अब कुछ समय निकालें, अपने दोस्तों से मिलें और उनसे बात करें। अपने भय पर काबू पाएं और खुद पर विश्वास रखें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
यात्रा की योजनाओं को फिर से बनाने या रद्द करने की आवश्यक हो सकती है। वर्तमान में पैसे की तंगी हो सकती हैं इसलिए कम खर्च करें। प्रियजनों और परिवार के साथ इन शांत पलों का मज़ा लें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अब आपको असाधारण अवसरों की आवश्यकता नहीं है। आपने अपने जीवन में बढ़िया मार्ग चुना है जो आपको सराहना और अलग पहचान दिलाएगा। सही और सकारात्मक लोगों से बातचीत से सहायता मिल सकती है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अभी आप आत्मविश्वास से लबालब हैं और यह दिख रहा है। कई लोग आपकी कंपनी चाहते हैं। सामजिक मूड का मज़ा लें और बुरे दिनों के लिए धन बचाना न भूलें। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आपके कार्यक्रम आया अप्रत्याशित परिवर्तन दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। आपमें से कुछ को नए और दिलचस्प व्यक्तित्वों से मिलने का मौका मिलेगा। इस क्रियाशील दिन में आपके लिए अनंत संभावनाएं हैं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें