फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 15 Sep: मूलांक 8 वालों को कार्यक्षेत्र में परिणाम का फल मिलेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Mon, 15 Sep 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
15 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

15 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
निजी जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके नेतृत्व कौशल को सामने लाने वाला है। कार्यस्थल पर कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिससे लोग आपकी क्षमता को पहचानेंगे। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो दूसरों को साथ लेकर चलें,  इससे सफलता के चांस बढ़ेंगे। निजी जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन संतुलित व्यवहार से चीज़ें संभल जाएंगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
किसी पुराने पल की याद या किसी करीबी की कमी महसूस हो सकती है। - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपका मन थोड़ा भावुक रहेगा। दूसरों की बातों का असर आप पर जल्दी पड़ेगा, जिससे मानसिक अस्थिरता हो सकती है। रिश्तों में हल्की उलझनें आएंगी, लेकिन आप शांत रहकर समाधान निकाल सकते हैं। किसी पुराने पल की याद या किसी करीबी की कमी महसूस हो सकती है। कामकाज में आपकी रचनात्मकता और विनम्र स्वभाव सबका ध्यान खींचेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
आप किसी नए काम की योजना भी बना सकते हैं। - फोटो : amarujala
अंक 3
आपमें आज भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। जो भी विचार आप सामने रखेंगे, लोग उसे ध्यान से सुनेंगे और सराहेंगे। शिक्षा, धर्म, या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। वरिष्ठों की तारीफ मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की योजना भी बना सकते हैं और उसमें लीडर की भूमिका निभा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 4
दिन कुछ चुनौतियों से भरा हो सकता है। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं और योजनाओं में देरी हो सकती है। धैर्य से काम लें, क्योंकि मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। तकनीकी या सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़े लोग पुराने काम को दोबारा शुरू कर सकते हैं। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
बार-बार योजना बदलने से बचें, इससे आपका काम अधूरा रह सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपके अंदर जोश और ऊर्जा भरी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और छोटी यात्राओं का भी योग बन रहा है। आपकी बातों में असर रहेगा और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे। हालांकि, बार-बार योजना बदलने से बचें, इससे आपका काम अधूरा रह सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। चारों ओर सकारात्मकता महसूस होगी। आपके रचनात्मक विचारों की तारीफ होगी, खासकर अगर आप कला, डिजाइन या फैशन से जुड़े हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। लेकिन आत्मसम्मान को लेकर संतुलन बनाकर रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और किसी बुजुर्ग या गुरु से बातचीत आपको दिशा दे सकती है। - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप गहराई से खुद को समझने की कोशिश करेंगे। एकांत में बैठकर अपने जीवन के बारे में सोचने से आपको नए रास्ते मिल सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे का हल आज अपने भीतर से मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और किसी बुजुर्ग या गुरु से बातचीत आपको दिशा दे सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी लेकिन परिणाम आने में थोड़ा वक्त लग सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन लक्ष्य पर फोकस रखने का है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी लेकिन परिणाम आने में थोड़ा वक्त लग सकता है। धैर्य जरूरी है। कानून, सरकार या न्याय से जुड़े लोग आज खासे व्यस्त रह सकते हैं और इससे उन्हें लाभ होगा। लेकिन भावनाओं में बहने से बचें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
संतुलन बनाकर चलेंगे तो सफलता निश्चित है। - फोटो : amarujala
अंक 9
आप आज पूरे जोश और आत्मबल से भरपूर रहेंगे। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। सामाजिक या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने या करने का मौका भी मिलेगा। हालांकि, भावनाएं आज अस्थिर हो सकती हैं।  संतुलन बनाकर चलेंगे तो सफलता निश्चित है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें