फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 16 May 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 16 May 2022 01:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
कारोबार में नए सम्पर्क बनेंगे। धन लाभ आपको उतना नहीं होगा जितना व्यापार में आपने परिश्रम किया है। घर के लिये आप खरीददारी करेंगे। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। उनके साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार खराब हो सकता है।
शुभ अंक- 14  
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। हर मुश्किल परिस्थिति में आप अपने परिवार को साथ में खड़ा पायेंगे। पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक -12
शुभ रंग- लाल

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज संतान की शिक्षा, कालेज का चयन, विषय का चयन, कैरियर आदि को लेकर असमंजस बना रहेगा। आपको नौकरी व प्लेसमेंट के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बीमारी पर खर्च की भी संभावना है। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम की एंट्री होगी।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
व्यापार में किसी को भी उधारी न करें, अगर आवश्यक परिस्थिति में करना पड़े तो चेकों से आदान-प्रदान करें। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्ञान के प्रस्तुतीकरण में कहीं न कहीं आप पिछड़ सकते हैं। थोड़ा चतुर होना बेहतर परिणाम देगा। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आप योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीति में आपका संपर्क, संबन्ध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी व पति-पत्नी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ायें नये वस्त्र आभूषण आदि की खरीद फरोस्त कर सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
 आज आपकी व्यावसायिक या विभागीय जानकारी लीक हो सकती है। सतर्क रहें। नये लोगों पर विश्वास कम करें। प्रेमी - प्रेमिका में रूठना मानना चल सकता है। प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी रूठ सकता है। आप पर झूठा आरोप लग सकता है। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आपको चोट लग सकती है या बीमार पड़ सकते हैं। घरेलू स्तर पर आपके फैसले, जीवन शैली में बदलाव लायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - सिल्वर

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  8
सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अब बेहतर होगी। 
शुभ अंक - 13 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
प्रेमी- प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। साथ यात्रा कर सकते हैं। शुभ योग हैं। पार्टी में खान-पान में समय बीतेगा। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें