फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 16 मई 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 16 May 2021 05:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। पेट की तकलीफ से आप परेशान हो सकते हैं। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह पूरा होगा।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
क्रोध से बचने की कोशिश करें। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप ज्यादा स्पष्टवादी है। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-  हरा

4 of 10
number
अंक - 3
व्यापार में प्रगति होगी। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। दुर्घटना होने का खतरा है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है। माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- मैरून
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आपके पास धन आएगा। समय अनुकूल है। आपके शौक पूरे होंगे विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आएगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ रंग-  नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है। अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।  
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-  पिंक

8 of 10
number
अंक - 7
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं, साथ ही आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- फिरोजी

9 of 10
number
अंक - 8
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।  भाग्य आपका साथ देने वाला है। लाभ भरा दिन रहेगा। नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
धन पर आज अधिक खर्च होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें