फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घमंडी माने जाते हैं इन तिथियों पर जन्में लोग, अपनी खूबियों के कारण बनते हैं धनवान

Sat, 15 May 2021 12:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर व्यक्ति के लिए उसका जन्म दिवस बहुत ही खास होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के अनुसार उसके बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जन्म की तिथि के अनुसार उसके स्वभाव पर भी प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति के जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक अंक निर्धारित किया जाता है जिसे मूलांक कहते हैं। इसी मूलांक के आधार पर व्यक्ति के संबंध में जानकारी दी जाती है। ज्योतिष में कुछ तिथियों पर जन्में जातकों को स्वभाव से घमंडी माना जाता है लेकिन इन लोगों में कई खूबियां भी होती हैं। जानिए कौन सी तिथियों पर जन्में लोग होते हैं घमंडी।
विज्ञापन

2 of 5
मूलांक 4 को जन्में लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक से लेकर नौ तक मूलांक निर्धारित किए गए हैं, जिसके अनुसार माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु को माना गया है। ये लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं। इस अंक वाले लोगों में अहंकार भी देखने को मिलता है। इनके जीवन में परेशानियां भी आती हैं लेकिन परेशानियाें के बावजूद इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है, क्योंकि ये लोग अपने साहस और व्यवहार कुशलता से धन अर्जित करने में सक्षम रहते हैं। आगे जानिए मूलांक 4 वालों की लव लाइफ, और करियर।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
मूलांक 4 वालों की लव लाइफ
इस मूलांक वाले लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं चलते हैं, जिसके कारण कई बार ये तनाव में आ जाते हैं लेकिन इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, उनसे इनकी अच्छी निभती है।
 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मूलांक 4 वालों का करियर
इस मूलांक के लोग योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। इनका दिमाग हर समय चलता ही रहता है। ये लोग अपने समय के पक्के होते हैं और इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद होता हैं। बात की जाए इनके करियर की तो ये अच्छे वैज्ञानिक या राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। ये लोग संघर्ष करने में पीछे नहीं हटते हैं। जो कार्य करने की ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं, इसलिए कई बार ये ऐसे काम कर जातें हैंं, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कैसा होता है मूलांक 4 वालों का व्यक्तित्व
ये लोग मनमौजी होते हैं इसलिए ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं और घूमने पर काफी धन खर्च करते हैं लेकिन कई बार इसी स्वभाव के कारण परेशानी में भी फंस जाते हैं। ये लोग हर किसी के साथ जल्दी नहीं ढल पाते हैं इसलिए ज्यादातर अकेले रहना पसंद करते हैं। ये लोग किसी से भी अपनी बातें साझा करना पसंद नहीं करते हैं लेकिन दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है। ये लोग किसी की चापलूसी करना पसंद नहीं करते हैं। हर बात को सीधे और सामने कह देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें