फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 और 4 वालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 16 Jan 2025 05:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
16 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 15 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 1
गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक -2
काम काज के लिए दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - सिल्वर

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 3
आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। सरकारी महकमे आदि का कार्य करने वाले जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 4
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कंपटीशन रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 5
कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 6
ऊर्जा के साथ अपना कार्य करेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 26 
शुभ रंग - लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
खास चीज को लेकर आज मन में एक साथ कई तरह के विचार आएंगे। सही वाणी बोलें। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।  
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 8
किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 9
काम में मन नहीं लगेगा। बल्कि आप आज बोरियत महसूस करेंगे। आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज पुरानी यादें ताजा होंगी। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग - नीला




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें