फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 August Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 16 Aug 2023 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
धन हानि या अनपेक्षित व्यय हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की आज चिंता का विषय हो सकता है। प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। यह नयी शुरुआत का समय है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
घर, ऑफिस और प्रियजनों के बीच में संतुलन बनाये रखने के साथ अपना भी ध्यान रखें। अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- नारंगी

 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
कुछ समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है। ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं। अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है, खासकर जब आप सबसे कमजोर होंगे। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आँखों का तारा बना देगी। आपके सितारे समारोह या यात्रा की तरफ भी इशारे कर रहे है। यह समय अपनी चतुराई पर गर्व करने का है। अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
नए और लाभदायक कनेक्शन बनाने के लिए यह एक आदर्श समय है। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर ध्यान दें। अभी आप लोगों से मिलने-जुलने के मूड में हैं। बाहर जाएँ और दूसरों के साथ रहें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा। जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे। यह समय अपने मासिक बजट का संतुलन बनाए रखने का है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- केसरिया

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आपकी कड़ी मेहनत आपको इनाम के साथ साथ नए अवसर भी प्रदान करेगी। परिवार के साथ समय बिताना अभी महत्वपूर्ण है, उनके साथ भोजन शेयर करें या कोई शो या कार्यक्रम देखें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे। किसी मित्र या पड़ोसी से संबंधित समस्या आपकी यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी करा सकती है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अपने प्रियजनों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ दिल खोलकर बात करें। खुद पर विश्वास करो तो सफलता आपको मिल कर ही रहेगी। अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें