फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 8 वालों को थोड़ा संयम बनाएं रखने की जरूरत है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 16 Apr 2025 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को प्रकट करने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। लेकिन अहंकार से दूरी बनाएं  तभी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
भावनाएं आज कुछ अधिक प्रभावशाली रहेंगी। पारिवारिक मामलों में आत्मीयता बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र या प्रेमी से पुनः संपर्क संभव है। मानसिक रूप से कुछ असमंजस हो सकता है, अतः कोई बड़ा निर्णय न लें। जल से संबंधित कार्यों में सावधानी रखें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन ज्ञान, शिक्षा और मार्गदर्शन से जुड़ा रहेगा। अध्यापन कार्य, अध्ययन या धार्मिक विचारों की ओर मन आकर्षित होगा। छात्रों के लिए विशेष शुभ समय है। वरिष्ठजनों से लाभ मिल सकता है। आत्मविकास की दिशा में प्रगति होगी।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
दिन थोड़ी अस्थिरता और उलझनों से भर सकता है, परंतु यही स्थिति आपको नई दिशा भी दे सकती है। टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन या रिसर्च से जुड़े लोगों को अनपेक्षित लाभ हो सकता है। संदेह और भ्रम से बचें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज बातचीत आपकी सबसे बड़ी शक्ति होगी। जो कहना चाहें, वह प्रभावशाली ढंग से कह पाएंगे। व्यवसाय, यात्रा और नए संपर्कों से लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। युवा वर्ग के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
प्रेम और संबंधों में मिठास बढ़ेगी। यदि आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षण बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज का दिन आत्मचिंतन और गहराई से सोचने का है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि जाग सकती है। ध्यान और मौन साधना से मानसिक शांति मिलेगी। एकांतप्रियता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में गूढ़ सोच और विशेष विश्लेषण से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा, किंतु विलंब संभव है। धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मनियंत्रण और अनुशासन लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
साहस और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियाँ आएंगी, जिनसे आप सहजता से निपटेंगे। लेकिन गुस्से और जल्दबाज़ी से बचना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में उग्रता से तनाव उत्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें