फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 September: मूलांक 2 वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 14 Sep 2025 07:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
14 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

14 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा और सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़ने के मौके भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
माता-पिता का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार का साथ आपको मानसिक शांति देगा। परिजनों से प्रेमपूर्वक व्यवहार बनाए रखें, इससे संबंध और मधुर होंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। मीटिंग्स में शामिल होने और सुझाव देने का मौका मिलेगा। लेकिन अनावश्यक सलाह देने से बचें वरना आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। सिर्फ वही सलाह दें जो मांगी गई हो।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
सरकारी नोटिस या किसी कानूनी परेशानी से चिंताएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज व्यापार में भाग्य साथ देगा। लंबे समय से रुकी योजना आगे बढ़ सकती है। लेकिन पैसों का निवेश सोच-समझकर करें। बहन या बेटी की सलाह लेकर निवेश करना शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज संयम और शांत व्यवहार की जरूरत है। कार्यस्थल या घर में विवाद से दूर रहें। आस-पड़ोस की बातों में ना उलझें। विवेक से काम लें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज संयम और शांत व्यवहार की जरूरत है। कार्यस्थल या घर में विवाद से दूर रहें। आस-पड़ोस की बातों में ना उलझें। विवेक से काम लें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव परेशान कर सकते हैं। विशेषकर दिल की बीमारी वालों को सतर्क रहना चाहिए। शनिदेव को आम अर्पित करें। मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज किस्मत आपका साथ देगी। सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे और धन से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। नई शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा है। माता-पिता का सहयोग आपको आत्मबल देगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें