फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish15 July: मूलांक 2 वालों को आज मिलेंगे नौकरी के नए अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Tue, 15 Jul 2025 06:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
15 July Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 15 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज घर के बड़े बुज़ुर्गों से बातचीत करेंगे, जिससे सुकून मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करना आपको आत्मिक खुशी देगा। निवेश करने पर आर्थिक लाभ की प्राप्ति संभव है।
शुभ अंक: 14  
शुभ रंग: ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2 
आज का दिन आपके लिए नौकरी के नए अवसर लेकर आएगा। अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में किसी के आगमन से परिवार में खुशियां वास करेंगी। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 
शुभ अंक: 29 
शुभ रंग: लाल

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रिश्ते मधुर रहेंगे। व्यापार को लेकर चल रहा तनाव बना रहेगा। सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अगर किसी नए रिश्ते में आपने प्रवेश किया है, तो संयम ही विजय दिलाएगा।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज उधारी न दें, पैसा फंस सकता है। लेकिन आपको निवेश में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए यह समय किसी बड़ी डील या मुनाफे का हो सकता है। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगी और आपको राहत मिलेगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
नए काम का प्रारंभ अभी न करें, धैर्यवान बने रहें। योगा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सिंगल लोगों के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। लेकिन किसी दूसरे के मसले में चुप रहना सही रहेगा। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6 
नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं। अचानक कहीं से अटके धन की प्राप्ति संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। अपनी बुद्धि और विवेक से परिस्थितियों को संभाल लेंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान आपकी रुचि धार्मिक-सामाजिक कार्यों में ज्यादा रहेगी। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अंत्यत शुभ रहेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
निवेश करने पर थोड़ा सावधानी रखें। किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों की यात्राएं सफल होंगी और मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें