फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 July : मूलांक 5 वालों के लिए दिन नहीं है अनुकूल, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 14 Jul 2025 06:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
14 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
Ank Jyotish Today 13 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आर्थिक मामलों के चलते परिवार में अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। इससे जीवन स्तर बेहतर होगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
विवाह और प्रेम में आज बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। आज नौकरी को लेकर आपको अनेक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आज के दिन आपके काम अचानक काम बनेंगे और बिगड़ेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी में समस्या आ सकती है। बॉस से बहस हो सकती बात को आगे न बढ़ाएं। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज दिन व्यापार की दृष्टि से आपके लिए लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे। रुके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण दिन है, परिवार पक्ष से आपको सभी का सहयोग मिलेगा खास कर जीवन साथी का। प्रेमी के साथ कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेन्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। बिना बात के गुस्सा आ सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज सेहत थोड़ी खराब रह सकती है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें