Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष वास्तव में अंकों और ज्योतिषीय तथ्यों का मेल कहलाता है। अर्थात अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 1
अपने निर्णय और योजनाओं को परिवार के साथ साझा करें। अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं, तो इसे समय दें। आय और विरासत के नए स्रोत आपका इंतज़ार कर रहे हैं। शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
रिश्तों में उत्साह की संभावना है किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेगा। किसी के रंगरूप पर ना जाएं, वह धोखा दे सकता है। आज आप धन और संपत्ति के मामलों में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
आज आपको कड़ी मेहनत करना होगा और सकारात्मक भी रहना होगा।कड़ी मेहनत करें और अपने आसपास के विवादों को नजरअंदाज करें। आपके शत्रु आपकी सफलता में बाधा डाल सकते हैं किन्तु सकारात्मक रहें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
आज आप कुछ ही अलग ही करने के मूड में रहेंगे। जब कार्य के लिए आपके जुनून और समर्पण की बात आती है तो आपको पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है क्योंकि आप में सपने को वास्तविकता में बदलने की क्षमता है। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 5
दिन का ज्यादातर समय व्यस्त रहने वाला होगा। आपको कड़ी मेहनत करना जारी रखना होगा। खाली समय निकालना आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा। आप में से कुछ आज स्वयं को अव्यवस्थित परिस्थितियों में पाएंगे, जिसमें दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे आप अच्छा खासा धन कमाने में सफल होंगे। कार्य में मिली सफलता आपको यात्रा का मौका दे सकती है। कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा है, लेकिन नयी संभावनाओं का मजा लें। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगे जिसका आपको डटकर मुकाबला करना होगा।लोग आपके काम को लेकर सकारात्मक होंगे बस आपको उन्हें अपनी ऊर्जा और मेहनत से प्रभावित करना है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 8
आपके लिए दिन का ज्यादातर समय खुशहाली का जश्न मनाने के लिए रहने वाला होगा। आय का कोई अप्रत्याशित स्रोत आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। आपको समझदारी से धन निवेश करने को रहेगा। आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
अंक- 9
आपके लिए आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का रहेगा। आप आज मन की आजादी प्राप्त करेंगे और सच में उसका मजा लेंगे। प्रतिबंध और बंधन आपको उत्साह और रोमांच प्रदान करते हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी