फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 15 February 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 15 Feb 2022 08:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आज उन कार्यों को कर सकते है जो कई दिनों से रुके हुए हैं। अपने शारीरिक और मानसिक आराम के लिए भी समय निकालें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आप लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण अभी तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों का ध्यान या विश्लेषण करने के लिए समय निकालें। कुछ सुकून का एहसास करेंगे 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- गुलाबी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। आपके नजदीक रहने वाले लोग आपकी संगति का आनंद लेंगे। भावनाएं और कौशल दोनों आपके लिए सहायक हैं ।शुभ अंक-19 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपके माता-पिता या भाई/बहन को अपनी आपके ध्यान या कम्फर्ट की आवश्यकता हो सकती हैं। परिवार से जुड़ाव महसूस करेंगे किंतु आर्थिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है। संयम के साथ खर्च करना सफलता की कुंजी है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-  जामुनी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
प्रतिष्ठा में बदलाव अभी आपकी किस्मत में है। आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं। विवादों को हल करें और उन रिश्तों को समाप्त कर दें जो अब दिल के करीब नहीं हैं। 
शुभ अंक-11 
शुभ रंग- केसरिया 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपके अंदर की जीवन शक्ति और ऊर्जा आज आपको बेहतरीन महसूस कराएगी। मन बेचैन हो सकता है। बातचीत करने से व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में नए रिश्ते बनेंगे। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
यात्रा के लिए यह समय उत्तम है। आप आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी ले रहे हैं, और उच्च शक्तियों या शिक्षा पाने के इच्छुक हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक की सलाह लें। यदि आप विदेश जा रहे हैं, तो पाचन समस्याओं का ध्यान रखें। 
शुभ अंक-12
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अपने धन पर नजर रखें। आज कोई भी प्रमुख निर्णय लेने से बचे; आप कुछ दिनों के लिए इन्हे स्थगित कर सकते है। गरीबों और असहाय लोगों को मदद करने में कुछ समय बिताएं,क्योंकि यह आपको संतुष्टि और सही दिशा प्रदान करेगा। 
शुभ अंक -10
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें