फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 14 February 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 14 Feb 2022 07:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
यह समय है नई शुरुआत का, तो जहां  भी हो सके नए कनेक्शंस बनाये। नेटवर्किंग आपको आय के नए स्त्रोत प्रदान कर सकती है। व्यक्तित्व में परिवर्तन की भी संभावना है। 
शुभ अंक -10
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
शांत रह कर आप आज पूरा का लाभ उठा सकते है। आपके अंदर का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। प्रियजनों का साथ सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- सिल्वर

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपनी समझदारी से आपको भविष्य में धोखाधड़ी या ठगी से बचने में मदद मिलेगी। आप अपने उद्देश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपको पता हैं कि इसके लिए कड़ी मेहनत विकल्प नहीं बल्कि ज़रूरत हैं। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
यह पल आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें क्योंकि अपने संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत हैं। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-  जामुनी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे। आपको जो मिल रहा है आप सच में इसके लायक हैं।  
शुभ अंक-11 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  6 
अगर आप अनसुना या नाकाबिल अनुभव कर रहे हैं तो शांत रहें। आपकी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है। जहां आपका काम संतुलित है वहीं व्यक्तिगत जीवन जटिल हो सकता है। जो रिश्ते तनाव पैदा कर रहे हैं उन्हें समाप्त करना ही बेहतर है। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं। उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और इस समय आपके पास दोनों ही हैं, बस एक नई शुरुआत करें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग- नारंगी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आप आध्यात्मिक दिशा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं  इसलिए अपने उत्तरों के लिए सलाहकारों या शिक्षकों के साथ सोच समझ कर बातचीत करें। अपने विचारों को संगठिक करने का सही समय आ गया है। निर्णय लेने में अपनी स्वाभाविक बुद्धि का पालन करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज अनुचित जोखिम न लें क्योंकि इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नई परियोजनाओं या संबंधों की शुरुआत हो सकती है। खुद पर भरोसा करना सीख लें, सहारे कितने भी सच्चे हों एक दिन साथ छोड़ ही जाते है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें