फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 15 December: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 15 Dec 2023 12:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने द्वारा बनाई गई योजना का अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और प्रेमी जातकों को आज अपने पार्टनर संग अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलने की प्रबल संभावना है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- बैंगनी 

 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
नौकरीपेशा जातकों को लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे आपकी तरक्की मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। करीब लोगों से आपका रिश्ता सुधर सकता है। सेहत के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपके जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेनदेन से आपको बचना होगा नहीं तो उधार दिया गया धन आपको वापस नहीं मिलेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से कुछ बातों को सुनना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- पीला


 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आपको अपने परिवार संग अच्छा समय व्यातीत करने का मौका मिल सकता है।  आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपल्ब्धि मिल सकती है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हरा

 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए नए और प्रभावशाली लोगों के बीच मेलमिलाप करने का मौका मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे मौके मिलने से आपको बैंक बैलेंस बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-नारंगी

 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपको अपने जीवन में कुछ नई चीजों का अनुभव करने का मौका मिल सकता है। मेल-मिलाप करने का मौका आपको मिल सकता है। धर्म-कर्म आपका रूझान बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग-  सफेद 

 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार वालों का अच्छा साथ मिल सकता है। आपके घर में कोई खास व्यक्ति आ सकता है जिससे डेली रूटीन में आपको बदलाव करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 6  
शुभ रंग- नीला


 
 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। धन के मामले में आपको कुछ खुशखबरी मिल सकती है। परिवार संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आप अभी पारिवारिक मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर न्यायालय में कोई वाद-विवाद का मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें