फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 December Ka Ank Jyotish: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 14 Dec 2023 07:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
14 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते है।शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आप अपने काम में परिवर्तन करेंगे जिसके कारण समृद्धि और विकास होगा। आज अपने भाई बहन या ससुराल के सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। लोगों को अपने कौशल और उपलब्धियों के बारे में बताना एक अच्छा विचार है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। अंकल या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे। रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
सभी अनुबंध और साझेदारी आपको एक बार फिर आकर्षित करेंगे। लाभ और प्रगति अभी आपसे दूर हैं किन्तु आने वाले समय में आप वो सब कुछ प्राप्त करने वाले है जिसके अभी सपने देख रहे हैं। आप उन सभी बाधाओं से छुटकारा पाएंगे जो आपके रास्ते को अवरुद्ध कर रही हैं और निश्चित रूप से जीत आपकी होगी।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
जो रिश्ते काम नहीं कर रहे हैं, आप उनसे नाता तोड़ सकते हैं। दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य सम्बन्धी जीवन बेहद सतुष्ट है। अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें।  आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने ताल्लुक़ात और संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है। केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
क़ानूनी मामलों के लिए आपको अपने शिक्षक या किसी सलाहकार के साथ यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी क्लास में हिस्सा लेकर अपनी आध्यात्मिक साइड को जाने। इससे आपकी चिंताएं कम होंगी। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
समझदारी से योजना बना कर यात्रा करें ताकि दुर्घटना या चोट से बचा जा सके। लोग यह जानते है कि आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आय के नए स्रोत आपको नई संभावनाएं प्रदान करेंगे। निर्णय लेने में उपाय-कुशल और व्यावहारिक बनें। रिश्तों में सच्चे बनें, विशेष रूप से परिवार और दूसरे महत्वपूर्ण संबंधों में। आप ख़राब स्वास्थ्य का सामना कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें