फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 13 September: मूलांक 1 वालों को मिलेंगे नौकरी के मनचाहे अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 13 Sep 2025 07:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

13 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, जिससे करियर को एक नई दिशा मिलेगी। प्यार और रिश्तों के लिहाज से भी दिन खुशनुमा रहेगा। हालांकि, एक दूसरे से दूर रह रहे प्रेमियों को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखें और कार्य के प्रति धैर्य बनाए रखें। व्यापार में अगर कोई आपको समस्याएं घेरे हुए थी, तो आज उससे राहत मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आपको किसी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

4 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 3 वालों को नए व्यापार से कुछ मुनाफा आज हो सकता है। आप विदेश यात्रा के लिए अनुभवी लोगों से मुलाकात करेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और मानसिक रूप से भी आज स्वयं को खुश महसूस करेंगे। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
विज्ञापन

5 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 4
आपके लिए समय खास रहेगा। व्यापार, करियर और निवेश सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार मिलेगा। अगर कोई नौकरी पाना चाहते थे और लगातार उसके लिए प्रयास कर रहे हैं, तो कोई अपडेट आपको मिलेगा। सेहत भी सही रहेगी और आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 5
मूलांक 5 वालों को काम करने से पहले आज खुद पर भरोसा रखना होगा। अगर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी भी आप कर रहे हैं, तो आप अपने प्रयास और मेहनत से लोगों का दिल जीतेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नीला
विज्ञापन

7 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 6
अपनी कला में निखार लाने का मौका मिलेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। यह समय आपके लिए स्वयं को साबित करने वाला रहेगा। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना होगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 7
अगर सेहत में कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो अब राहत महसूस होगी। लेकिन बोलने के क्षेत्र में कार्यरत है, तो मौसम के प्रभाव से गला खराब हो सकता है। काम में थोड़ी रुकावट आने से तनाव हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 76
शुभ रंग- हरा

9 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 वालों का व्यापार मंदा हो सकता है। अगर कोई योजना को आपने जारी किया था, तो उसमें भी कुछ दिक्कतें हो सकती है। लेकिन निवेश में लाभ मनचाहा होने से आप आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक-10
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
13 September Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 9
आपके लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार और समाज में आपको विशेष मान-सम्मान मिलेगा। कार्यों के प्रति आपका धैर्य बनाए रखना आपकी जीत का कारण बनेगा। छात्रों को अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-  लाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें