Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और तिलक लगाने की विधि
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कनेक्शन बनाने के लिए यह समय अच्छा है। जब भी आपको नए और रोचक लोगों से मिलने का मौका मिले तो क्लब जाएं या सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें । शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
रिश्तेदारों और भाई बहन को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ेगी। कीमती सामान की हानि या चोरी से बचने के लिए सावधान रहें। आज का दिन आमदनी से जुड़ा रहेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
अपने उधार व आमदनी का अंदाज़ा लगाना और सही आर्थिक फैसला लेना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। उतार और चढ़ाव दोनों की संभावना है। शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
अभी आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अंत में आपको अपनी इस मेहनत का इनाम मिलेगा। मिलने वाली इस पहचान और इनामों का मज़ा ले। इससे आपको आपकी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अपनी सफलता की नई प्रतिष्ठा का आनंद लें। नए प्रयासों के लिए आजकल के दिन सर्वश्रेष्ठ है। यह दौर बहुत ही समृद्ध और फायदेमंद है क्योंकि इसमें आप नए आयाम खोजेंगे। शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
राजनैतिक संबंध आपको अच्छे भाग्य की तरफ ले जायेंगे। आज वह दिन है जब आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहते है। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
परिवार से किसी भी तरह का कोई रहस्य न रखें। चिंताओं को शेयर करना आपको शांति प्रदान करेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ कोई चर्चा करने वाले हैं। आप अपने दोस्तों के साथ सामाजिक कल्याण की योजना भी बना सकते है। शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी