फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 14 May 2024 06:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
14 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
यह समय है कार्य का मूल्यांकन और अपनी प्रबंधकीय क्षमता का प्रदर्शन करने का है। रैंक में उन्नति की भी संभावना है। आज सार्वजनिक मामलों में हिस्सा लेना आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है इसलिए शांत रहें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
लेनदेन में हुआ नुकसान या देरी से बचने के लिए धन सम्बन्धित मामलों में सतर्क रहें। एक छोटा सा मौका आज आपको एक बड़ी डील दिला सकता है।  आपके आसपास के लोग भी आपकी सहायता के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपका और आपके प्रियजनों का विश्वास आपको आने वाली हर मुसीबत से बचाएगा। कार्य में आज आपको भरपूर सराहना मिलेगी। यह वक्त हर दुःख या दोष को भूलकर अपने कौशल को विकसित करने का है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपने विचारों को सकारात्मक रखें क्योंकि यह आपके अच्छे कर्मों के लाभ उठाने के लिए एक शानदार चरण है। सावधानी से यात्रा करें क्योंकि सफर में गड़बड़ी की आशंका है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज किसी मित्र या प्रियजन के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है। अभी जो भी काम आप करें, दूसरों की सलाह अवश्य लें। कुछ बड़े निर्णय भी आपकी प्रतीक्षा कर रहें हैं। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज केवल अपने दिल को सुनें और आप जो चाहते हैं वह आपको अवश्य मिलेगा। उतार और चढ़ाव का दूसरा नाम ही जीवन है। अभी आपकी रचनात्मकता उच्च स्तर पर हैं और आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
सामान की बिक्री और खरीद के समय सावधान रहें क्योंकि धन का नुकसान हो सकता है। अच्छे से तैयार हो जाएँ क्योंकि भविष्य में आपको किसी मुश्किल कार्य का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको अपने दोस्तों व सहकर्मियों का भी पूरा साथ मिलेगा। अपने ध्यान अपनी लक्ष्य पर केंद्रित करें। अपनी मेहनत और अलौकिक शक्ति का सही प्रयोग करके आप धन और भौतिक सुरक्षा के मामले में समृद्ध होंगे। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
दिनचर्या में बदलाव करके आप अपने कर्तव्य का भलीभांति से पालन कर सकते हैं। धन संबंधी जोखिम से बचें क्योंकि ऋण लेना आपके लिए हानिकारक होगा। आज धन और कीमती चीजों की तुलना में प्रियजन आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें