फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 June Ka Ank Jyotish : बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 14 Jun 2023 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
14 June Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष सभी संख्याओं के बारे में है जो अंकों के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देने में मदद करता है। अंकशास्त्री मानते हैं कि अंक व्यक्ति के गुणों के साथ-साथ उनके जीवन में होने वाली घटनाओं को प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। अंकशास्त्र, सामान्य रूप से, किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी कोई उधार आपके दिमाग में है। चिंताओं की जगह अपने काम पर ध्यान दें। नए प्रशिक्षण के लिए साइन अप करना या नया कौशल सीखना आपको प्रतिस्पर्धा से बाहर निकालने में मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें । एक रिश्तेदार, शायद चाचा आपकी सहायता कर सकते हैं। आज आप उदासीन महसूस करेंगे किंतु यह उदासीनता आपके मार्ग में आने वाली हर समस्या को दूर करने में मदद करेगी। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
नए मौकों का मज़ा लें किन्तु समझदारी से निवेश करें। सोच समझ कर काम करें और अपने विवेक को नजरअंदाज न करें। अपने प्रियजनों के लिए प्रेम और करुणा दोनों सुंदर अभिव्यक्तियां हैं। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें बस ध्यान रखें कि किसी को भी ठेस न पहुंचे। आज गाडी ध्यान से चलाएं और हो सके तो सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। सपने देखों और कड़ी मेहनत करों, आज नहीं तो कल सफलता आपको मिल कर ही रहेगी।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
अभी आपके दिमाग में घर या कार की मरम्मत जैसे विचार चल रहे हैं। अपने मां जैसी किसी स्त्री की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शांत रहने और कामों को व्यवस्थित करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
घरेलू मामले खुशी लाएंगे और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। समान सोच वाले लोगों से हाथ मिलाने का वक्त आ गया है। सहानुभूति की भावना को जागृत करें और प्रियजनों से मिलें। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अभी एक छोटी यात्रा आपकी शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को सुधार सकती है। लेखन, संगीत, कला के माध्यम से आत्म अभिव्यक्ति के लिए समय निकालें। अलगाव और अकेलेपन का यह चरण अस्थायी है और भविष्य में आपको बेहतर अवसर मिलने वाले हैं।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपने अपने काम में आज से पहले, कभी भी इतना संतुष्ट महसूस नहीं किया होगा। अन्य लोग आपको जो सुझाव देते है, उन पर ध्यान दें क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद है। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अभी घरेलू मामले आपके दिमाग में हो सकते हैं और भाई या माता पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धन का सदुपयोग करे और फिजूल खर्च से बचे।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें