फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 14 December: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 14 Dec 2022 07:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
14 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आय के नए स्रोत आपको नई संभावनाएं प्रदान करेंगे। निर्णय लेने में उपाय-कुशल और व्यावहारिक बनें। रिश्तों में सच्चे बनें, विशेष रूप से परिवार और दूसरे महत्वपूर्ण संबंधों में। आप ख़राब स्वास्थ्य का सामना कर सकते हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
परेशानियों से राहत पाने और मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों और प्रियजनों की मदद लें। आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
दूसरों से अपने मनोभाव को बांटने और उन्हें समझने की कोशिश करे। आज आपकी प्राथमिकता आपका परिवार होगा। आप इस मनोरंजक और उत्कृष्ट समय को खुल कर जिएंगे। तोलमोल और सोच समझ कर शब्दों का उपयोग करें क्योंकि आपकी बातें किसी के दिल को दुखा सकती हैं।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। अंकल या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें। इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें। किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
जो रिश्ते काम नहीं कर रहे हैं, आप उनसे नाता तोड़ सकते हैं। दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य संबंधी जीवन बेहद संतुष्ट है। अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है। आपकी भलाई और कड़ी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएँगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
क़ानूनी मामलों के लिए आपको अपने शिक्षक या किसी सलाहकार के साथ यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी क्लास में हिस्सा लेकर अपनी आध्यात्मिक साइड को जाने। इससे आपकी चिंताएं कम होंगी। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें