Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन की योजना में निवेश करेंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से बात होगी, जिससे अच्छा परिणाम मिलेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें। अगर कोई मामला कानूनी है, तो उसमें विजय होंगे। शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज का दिन धन लाभ के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक परेशानियों में कमी आएंगी। भूमि और जमीन- जायदाद के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। किसी नए कार्य में रूचि पैदा होगी। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। आपको निवेश के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ से किसी नए काम की भी शुरुआत होगी। शुभ अंक- 75
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आप किसी से धन उधार न लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। इस दौरान आपको किसी भी बड़े निवेश को करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। शुभ अंक- 66
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण परेशान होंगे। इस दौरान संगीत प्रेमियों के लिए नए अवसर आएंगे। खुद को सकारात्मक बनाए रखें। शुभ अंक –56
शुभ रंग – सिल्वर
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आप आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो पेट की तकलीफ बढ़ सकती है। आज लाभ के अवसर आपके जीवन में आर्थिक सुधार लेकर आएंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी शुभ अंक - 1
शुभ रंग – पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपके खर्चे थोड़े अधिक रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक का आयोजन हो सकता है। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। शुभ अंक-66
शुभ रंग- ग्रे
अंक 9
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। धन लाभ के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां से आपके लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान परिवार में खुशियां बनी रहेगी। शुभ अंक-29
शुभ रंग- सफेद