फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 November Ka Ank Jyotish: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 12 Nov 2023 03:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
13 नवंबर का अंकज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से  आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।  
शुभ अंक - 18
शुभ रंग-लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी। 
शुभ अंक-1
शुभ रंग - जामुनी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
माता-पिता से  आपका कोई वैचारिक मतभेद भी पनपता देख रहा है। आपको बड़े व सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेंगा। 
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  4
आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा।  सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग व धन लाभ मिलेगा और संतान द्वारा कुछ अच्छे कार्यों की सराहना समाज में होगी। 
शुभ अंक-5
शुभ रंग - औरेंज
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग  अपनी कुछ पर्सनल समस्याओं को लेकर विवादों में रहेंगे, जिसके बाद लोग उनके ऊपर उंगली भी उठा सकते हैं।  आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से डांट खानी पड़ सकती है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि व्यवसाय सबंधित कुछ समस्याएं हैं, तो उन्हें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलजुल कर सुलझाना  बेहतर रहेगा।
शुभ अंक -14
शुभ रंग- खाकी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  7
आपको खानपान से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए  आप कुछ खरीदारी करेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  8
आपके ऊपर कोई सच्चा झूठा आरोप लगा सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक सदस्य  आपकी सफलता पूर्ण आनंद लेंगे।  नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है।
शुभ अंक -3
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। मौसम का विपरीत आज आपके  स्वास्थ्य पर पड सकता है। जीवन साथी के साथ आप  आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें