फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 13 May 2024 06:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द हो जाएगी। प्रेम संबंध में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज का दिन आपके लिए उल्लास भरा रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा। वाहन या घर खरीदने के लिए आज का दिन उचित है। रुके हुए काम पूरे हो सकते है। आज आप रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
दिन की शुरुआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज का दिन उचित है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिए आज का दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपका मन विचलित रहेगा। आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। जिस कारण परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें लगाकर बैठे हो वह आज पूरी हो सकती। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनाने के योग बन रहे हैं। आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबंधित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपके अटके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज – मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में समस्याएं  हो सकती हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें